Hazaribagh News: टाटीझरिया में सड़क दुर्घटना, एक की मौत दूसरा घायल
-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के होलंग के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी विकास गंझू के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विकास बैंक से पैसे की निकासी कर टाटीझरिया की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान होलंग के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंझू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।
इधर, मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे में शामिल वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


