Sahebganj News: वन विभाग का छापा, अवैध सेमल-सखुआ की लकड़ी बरामद

साहिबगंज: जिले में अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मिर्जाचौकी वन क्षेत्र अंतर्गत फूलभंगा-मंडरो इलाके में विभाग ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सेमल और सखुआ की सिल्ली (बोटा) जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित छापेमारी की। मौके से बरामद लकड़ी को जब्त कर मिर्जाचौकी वन परिसर लाया गया है।
वन विभाग के अनुसार, जब्त लकड़ी कहां से काटी गई और इस अवैध कारोबार में कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि वन संपदा का अवैध दोहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि जंगल में अवैध कटाई या लकड़ी परिवहन की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।

