Koderma News: NCC कैडेट्स ने गौशाला में किया सेवा कार्य, गौवंश संरक्षण का सीखा पाठ

कोडरमा: उपायुक्त के ड्रीम प्रोजेक्ट “क्लीन तिलैया, ग्रीन तिलैया” के तहत आज श्री कोडरमा गौशाला परिसर में NCC कैडेट्स द्वारा स्वच्छता एवं सेवा कार्य किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें तीन विद्यालयों–सी एच उच्च विद्यालय से नवीन चौधरी, गांधी उच्च विद्यालय से अरुण कुमार पाल एवं सीडी गर्ल्स हाई स्कूल की एनसीसी इकाइयों ने भाग लिया. 

करीब 100 एनसीसी छात्र-छात्राएं सुबह गौशाला पहुंचे, जहां सचिव अरुण मोदी ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों को गौशाला का परिचय दिया गया. जिसमें गौशाला के संचालन, गोधन की देखरेख, आय-व्यय की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ ने दी.

इसके उपरांत सभी कैडेट्स ने गौशाला परिसर में सफाई अभियान चलाया. कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि स्वयं कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह ने तुलादान कर अपनी सेवा अर्पित की और गौशाला में गोमाताओं को रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाया. उन्होंने गौशाला में की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर तीनों विद्यालयों को गौशाला समिति की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सज्जन शर्मा ने किया.

पूरे आयोजन में एनसीसी के हवलदार इसीर बाड़ा, सुनील खलखो, अरुण अबोध, अनंत चंद्र, सौरभ मिश्रा, मनोज चौबे, श्रीकांत प्रसाद, मंटू यादव व किशन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More