सम्मान, स्नेह और शुभकामनाओं के साथ सीसीएल ने दी सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के मुख्यालय में आज एक भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें जून, 2025 में मुख्यालय में कार्यरत 8 कर्मियों सहित कुल 99 कर्मियों को विदाई दी गई.

‎‎समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों में प्रमुख नामों में शामिल हैं – वन विभाग से आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक(पर्यावरण); भूमि एवं राजस्व विभाग से कष्ण झा, महाप्रबंधक(असैनिक); सामाजिक सुरक्षा विभाग से राजीव रंजन शर्मा, महाप्रबंधक(सामाजिक सुरक्षा); वित्त विभाग से सुशील कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक(वित्त); क्रय विभाग से उत्तम कुमार नायक, वरीय निजी सहायक ए-1; गांधीनगर अस्पताल से जितेंद्र कुमार चौधरी(कार्यालय अधीक्षक); सुरक्षा विभाग से आंनद कुमार(वरीय सुरक्षा प्रहरी) एवं लेखा स्थापना विभाग से फरहत जहां. समारोह में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक(मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवारजन उपस्थित रहे.
‎
‎कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभव और योगदान पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई. इस विशेष फिल्म में कर्मियों ने अपने सेवा काल के यादगार अनुभव साझा करते हुए सीसीएल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और कंपनी के निरंतर विकास व प्रगति की कामना की. इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने कर्मियों के समर्पण और योगदान का हृदय से सम्मान किया.
‎
‎मुख्य अतिथि सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “सीसीएल परिवार के 99 समर्पित साथियों के सेवानिवृत्त होने पर हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. अपने कंधो पर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए उन्होंने कंपनी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सीसीएल परिवार हमेशा उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद रखेगा.” 
‎
‎निदेशक(मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र एवं निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ने कहा “हमारे कई साथी आज सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिन्होंने अपने श्रम, निष्ठा और कड़ी मेहनत से सीसीएल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दिया. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना करता हूँ.” 

‎ज्ञात हो कि मुख्यालय के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत कर्मियों के आदर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (कल्याण) रेखा पांडेय ने किया. कार्यक्रम की सफलता में कल्याण विभाग और अन्य विभागों का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का समापन सीसी एंड पीआर विभाग द्वारा तैयार की गई एक विशेष भावनात्मक प्रस्तुति के साथ की गई.

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More