Hazaribagh News: एनटीपीसी के द्वारा विस्थापित परिवारों के बीच बर्तन का वितरण

बड़कागांव/ हजारीबाग: बडकागाँव प्रखण्ड के एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने  कटकमदाग प्रखंड के परियोजना प्रभावित विस्थापित गांव सुल्ताना में  बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत नगडी से विस्थापित होकर सुल्ताना में बसे 78 परिवारों को कुल 10 प्रकार के किचन बर्तन प्रदान किए गए।

इस वितरण में हॉटपॉट, वाटर फिल्टर, मिक्सर, प्रेशर कुकर, चकला, बेलन, मसाला बॉक्स, स्टील ग्लास, रोटी तवा और चिमटा जैसे बर्तन शामिल थे। बर्तन पाकर लोग खुश नजरआए। इस अवसर पर सीएसआर विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक कमला राम रजक और कार्यपालक रजनीश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने इस पहल को परियोजना प्रभावित समुदाय की बेहतर जीवनशैली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इस तरह के सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। एनटीपीसी की यह पहल विस्थापित परिवारों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More