Hazaribag News: 10 वोट से जीतकर बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने विवेक सोनी
6-1024x614.jpg)
बड़कागांव / हजारीबाग: बडकागाँव चैती (बासंती) दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार रात को रामनवमी महासमिति की अध्यक्ष का चुनाव किया गया । अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने किया वहीं संचालन राजू कुमार सोनी ने किया। इस चुनाव में अध्यक्ष के दावेदार के रूप में विवेक सोनी एवं बिंदु दांगी चुनाव मैदान में उतरे। 13 अखाड़े के अध्यक्ष सचिव ने मतदान में हिस्सा लिया। समितियो के 26 वोटरों ने वोट डाला।
जिसमें विवेक सोनी ने बिंदु दांगी को भारी वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव में 18 वोट विवेक सोनी को मिला वही महज 8 वोट बिंदु दांगी को प्राप्त हुआ। विवेक सोनी ने 10 वोटों की भारी अंतर से चुनाव जीतकर, लगातार दूसरी बार बड़का गांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष चुने गए। नए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी को पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया ।
मौके पर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, विधानसभा सांसद सह प्रतिनिधि कृष्णा राम, बड़कागांव मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सांसद विधानसभा मीडिया प्रभारी उमेश दांगी, शशि कुमार मेहता, संदीप कुशवाहा, मां बासंती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनी, अनु विश्वकर्मा, विवेक सोनी, आनंद सोनी, बवन देव कुमार, दामोदर प्रसाद मेहता, रामधनी महतो, रामपति राम, महावीर राम, सरोज सोनी, झमन महतो ,प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


