विवाहिता के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

उसने इस मामले की शिकायत अपने सास व अपने मायके वालों से भी की जिसके बाद उनलोगो द्वारा उसके ससुर को समझाया बुझाया भी गया लेकिन उसके ससुर के हरकतों मे कोई बदलाव नहीं आया कुछ दिन पूर्व उसकी सास बाहर गयी हुई थी और वो घर मे अकेली थी इसी दौरान इसका फायदा उठा कर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी वो डर से ये घटना किसी को नहीं बताई जिसके बाद उसके ससुर की हरकतें और बढ़ने लगी तंग आकर उसने थाना मे आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की। आवेदन के आलोक मे थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज़ करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

कोडरमा: मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह मे शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है जहाँ एक विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म किया। मामले को लेकर पीड़िता ने मरकच्चो थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज़ कराई है। आवेदन मे बताया है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, उसका पति बाहर प्रदेश मे काम करता है और वह अपने सास ससुर के साथ अपने ससुराल मे रहती है। लगभग एक वर्ष से उसका ससुर जीतन साव उसपर बुरा नजर रख रहा था। कई बार उसे अकेले पाकर उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करता था, वो किसी तरह खुद को बचाती थी।

उसने इस मामले की शिकायत अपने सास व अपने मायके वालों से भी की जिसके बाद उनलोगो द्वारा उसके ससुर को समझाया बुझाया भी गया लेकिन उसके ससुर के हरकतों मे कोई बदलाव नहीं आया कुछ दिन पूर्व उसकी सास बाहर गयी हुई थी और वो घर मे अकेली थी इसी दौरान इसका फायदा उठा कर उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी वो डर से ये घटना किसी को नहीं बताई जिसके बाद उसके ससुर की हरकतें और बढ़ने लगी तंग आकर उसने थाना मे आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की। आवेदन के आलोक मे थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज़ करते हुए मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More