Giridih News: 4वीं बरसी पर याद किए गए रमेश वर्मा

आज रमेश वर्मा की 14वीं बरसी पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फॉरवर्ड ब्लॉक नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव की अगुवाई में गांडेय पार्टी कार्यालय में जनता के विभिन्न सवालों पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। इसके उपरांत विभिन्न जन सवालों पर झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम गांडेय बीडीओ के माध्यम से एक 15 सूत्री सुझाव सह मांग पत्र प्रेषित किया गया।

गिरिडीह: जनता के सवालों पर कई वर्षों तक अनवरत संघर्ष करने वाले तत्कालीन माले नेता रमेश वर्मा को आज फॉरवर्ड ब्लॉक ने लाल झंडे के एक सच्चे सिपाही के रूप में याद किया और कहा, उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए जन संघर्ष तेज करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है।

आज रमेश वर्मा की 14वीं बरसी पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फॉरवर्ड ब्लॉक नेता एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव की अगुवाई में गांडेय पार्टी कार्यालय में जनता के विभिन्न सवालों पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। इसके उपरांत विभिन्न जन सवालों पर झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम गांडेय बीडीओ के माध्यम से एक 15 सूत्री सुझाव सह मांग पत्र प्रेषित किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा कि, रमेश वर्मा जैसे लाल झंडे के सिपाही हमें लगातार जन संघर्ष की प्रेरणा देते रहेंगे। कहा कि, आज गांडेय प्रखंड की जनता तथा खासकर गरीब और कमजोर तबके के लोग काफी परेशान हैं। ये परेशानी सरकार की गलत नीतियों तथा प्रशासन के अनपेक्षित रवैए के कारण ही है। जनता चाहे तो ये परिस्थिति सुधर सकती है। इसके लिए जनता को अपने सवालों पर राजनीति शुरू करनी होगी। 

फ़ाब्ला नेता की अगुवाई में पार्टी के एक शिष्टमंडल ने गांडेय बीडीओ तथा सीओ से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा तथा उनके अधीनस्थ मामलों पर कारगर पहल की अपील की। वहीं, उन्होंने जनता से गांव-गांव में संगठन मजबूत कर हक-अधिकार की लड़ाई शुरू करने का आह्वान भी किया।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से फ़ाब्ला नेता मनोज यादव, विनोद दास, श्यामकिशोर हांसदा, शंभू ठाकुर, राजू पासवान, राजू वर्मा, शिवनंदन यादव, रोहित यादव, आफताब अंसारी, रामकिशोर सिंह, मुस्लिम अंसारी, मो0 शाहबान, शनिचर सिंह, महेश निराला, बिरजू कोल, सीताराम तुरी, रंजीत कुमार, भातु पंडित, गुलटेन पंडित, माला पंडित, विजय कुमार, राधा देवी, सुनीता देवी, कौशल्या देवी, मालती देवी सहित अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More