Sahibganj News: स्वच्छता शपथ और पौधारोपण के साथ मनाया गया स्वच्छ भारत दिवस

स्वच्छ भारत दिवस पर स्वच्छता का संकल्प लेते छात्र-छात्राएं

साहिबगंज: गांधी जयंती के अवसर पर मालदा मंडल के अंतर्गत साहिबगंज रेल परिसर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “स्वच्छता में सहभाग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मालदा मंडल में 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा तथा 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत भी गांधी जयंती के दिन से की गई।

साहिबगंज का मुख्य कार्यक्रम पूर्व रेलवे उच्च विद्यालय, साहिबगंज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने और हर साल 100 घंटे या हर सप्ताह दो घंटे स्वैच्छिक श्रमदान के जरिए स्वच्छता अभियान में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कम उम्र से ही साफ-सफाई को दैनिक जीवन की आदत के रूप में विकसित करना रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस दौरान स्कूल परिसर, रेलवे प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा नहीं फेंकने तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। विद्यालय स्तर से शुरू हुई यह पहल परिवार और समाज तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More