जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक,अवैध खनन व परिचालन पर सख्ती बरतने का निर्देश

उपायुक्त ने जनवरी माह में पूरे जिले से केवल पांच अवैध वाहनों पर एफआईआर की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विशेष शाखा से प्राप्त सूचनाओं पर भी तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी अनिवार्य से भेजने को कहा। विभिन्न अंचलों से कार्रवाई की शून्य प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अत्यंत खेद जताया साथ ही उन्होंने वैसे अंचल जिनके द्वारा कार्रवाई की रिपोर्ट अप्राप्त है उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। मौके पर डीएफओ पूर्वी ने बताया कि जिले भर से 47 खनन का कार्य पूर्ण हो चुके खदानों के मुहाने को बंद किया गया था,लेकिन वर्तमान में अवैधकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से वैसे खदानों पर कार्य किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है इसपर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से खनिज लदे वाहनों पर ओवरलोड के मामले में पकड़े गये वाहनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की तथा अवैध खनन, परिवहन की रोकथाम हेतु जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को उपायुक्त के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

हजारीबाग: जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने टास्क फोर्स की पिछली बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की। विभिन्न संचार माध्यमों से प्राप्त अवैध बालू के उठाव तथा परिचालन की सूचना पर उपायुक्त ने पुलिस तथा प्रखंड स्तर पर बेहतर कॉर्डिनेशन के साथ कारवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलास्तर के सभी चेक पोस्ट का सुचारू व गंभीरता से बालू से लदे वाहनों की जांच एवं परिचालन पर रोक लगाने की बात कही।

उपायुक्त ने जनवरी माह में पूरे जिले से केवल पांच अवैध वाहनों पर एफआईआर की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विशेष शाखा से प्राप्त सूचनाओं पर भी तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी अनिवार्य से भेजने को कहा। विभिन्न अंचलों से कार्रवाई की शून्य प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अत्यंत खेद जताया साथ ही उन्होंने वैसे अंचल जिनके द्वारा कार्रवाई की रिपोर्ट अप्राप्त है उन्हें स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। मौके पर डीएफओ पूर्वी ने बताया कि जिले भर से 47 खनन का कार्य पूर्ण हो चुके खदानों के मुहाने को बंद किया गया था,लेकिन वर्तमान में अवैधकर्ताओं द्वारा अवैध रूप से वैसे खदानों पर कार्य किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है इसपर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से खनिज लदे वाहनों पर ओवरलोड के मामले में पकड़े गये वाहनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की तथा अवैध खनन, परिवहन की रोकथाम हेतु जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को उपायुक्त के द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

नशे के विरुद्ध लड़ाई एवं अफीम की खेती पर लगातार हो रही है कारवाई : उपायुक्त

उपायुक्त ने नशे पर नकेल कसने के लिए नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया,उन्होंने कहा कि हजारीबाग के कई स्थानों में अवैध रूप से हो रहे अफीम की खेती को नष्ट करने की कारवाई नियमित रूप से की जा रही है,इस प्रकार की कारवाई को गतिमान बनाए रखना आवश्यक है। मौके पर डीएफओ पूर्वी, डीएमओ अजित कुमार, सदर एसडीओ लोकेश बारंगे,प्रशिक्षु आइपीएस सुश्री श्रुति,सभी सीओ एवं थाना प्रभारी मौजुद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More