Koderma news: पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में 9 लोगों को किया गिरफ्तार

अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त राशि को पांचो ने आपस में बंटवारा कर लिया था

कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के चरकी पहरी और कांको स्थित सरकारी स्कूल से अज्ञात चोरों के द्वारा स्कूल का कंप्यूटर, पंखा, गैस सिलेंडर, बर्तन आदि सामानों की चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इसी दौरान 5 फरवरी को चंदवारा थाना क्षेत्र के महुआदोहर से कांड में शामिल पांच अभियुक्त को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया और उनके निशानदेही पर सामान खरीदने वाले चार अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में अंकित कुमार शर्मा के पास से 12 कंप्यूटर सिस्टम, अनिल कुमार वर्णवाल के पास से 6 गैस सिलेंडर, देवनारायण कुमार के पास से फिंगर प्रिंट मशीन और अजीत कुमार पंडित के पास से बैटरी बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि सभी सामान दिलीप कुमार के द्वारा इन्हें बेचा गया था।

इसके बाद पुलिस के द्वारा दिलीप कुमार, पोखर कुमार उर्फ गणेश, अजय कुमार सिंह, विक्रम कुमार और विकास कुमार के द्वारा 23 दिसंबर, 21 जनवरी, 23 जनवरी , 24 जनवरी को चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ स्कूल, रामपुर स्कूल, मध्य विद्यालय रामपुर एवं हाई स्कूल टोईया और 31 जनवरी को बरही थाना क्षेत्र के तेतरिया भंडारों स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त राशि को पांचो ने आपस में बंटवारा कर लिया था।

मामले में पुलिस के द्वारा दिलीप कुमार (उम्र 20 वर्ष पिता प्रकाश सिंह), पोखन कुमार उर्फ गणेश कुमार (उम्र 24 वर्ष पिता राम वृक्ष भुईयां),विक्रम कुमार (उम्र 18 वर्ष पिता विनोद सिंह), अजय कुमार सिंह (उम्र 20 वर्ष पिता बलदेव सिंह) सभी चंदवारा थाना क्षेत्र के महुआदोहर निवासी, विकास कुमार (उम्र 22 वर्ष पिता मोहरी सिंह, तिलैया थाना क्षेत्र के झरकी  निवासी, अंकित कुमार शर्मा (उम्र 30 वर्ष पिता प्रदीप शर्मा, मडुवाटांड़ निवासी), अनिल कुमार वर्णवाल (उम्र 34 वर्ष पिता मुरली मोदी, चंदवारा पूर्वी निवासी), देवनारायण कुमार (उम्र 34 वर्ष पिता घनश्याम साव, चंदवारा भोंडो निवासी) और अजीत कुमार पंडित (उम्र 20 वर्ष, पिता मनोज पंडित चंदवारा के बाराडीह निवासी) को गिरफ्तार करते हुए 12 पीस कंप्यूटर सिस्टम, चार पीस माउस, 8 पीस की बोर्ड, एक पीस सीपीयू और 6 गैस सिलेंडर बरामद किया है। एसपी ने बताया कि उपरोक्त चोरो द्वारा हज़ारीबाग जिले के चौपारण व बरही में भी पांच स्कूलों को अपना निशाना बनाया था।

वहीं पुलिस को मिली कामयाबी के बाद मामले को खुलासा करने वाले टीम को एक एक हज़ार रूपये का रीवार्ड देने की बात कही। प्रेस वार्ता में डीएसपी मुख्यालय रतीभान सिंह, कोडरमा थाना प्रभारी, डैम प्रभारी समेत अन्य लोग मौजूद थे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More