गावां में 26 जनवरी को होगा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट, तैयारियां शुरू

गावां : गावां खेल मैदान में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अमित बर्नवाल, जितेंद्र सिंह उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस के मौके पर गावां खेल मैदान में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि अब तक हुए सभी क्रिकेट टूर्नामेंट से अलग इस टूर्नामेंट की व्यवस्था की गई है। टूर्नामेंट को लोग यूट्यूब, फेसबुक पर लाइव देख सकेंगे।
और रिव्यू का भी सिस्टम रहेगा। इस टूर्नामेंट में पंचायत के सात खिलाड़ी पंचायत के होना अनिवार है, दो खिलाड़ी झारखंड के ओर दो राज्य के बाहर से खेल सकते हैं, सभी मुकाबले दास ओवर के खेले जाएंगे। वहीं मौके पर रौशन राम, शुभम कुमार, गुलशन कुमार, रामदुलार कुमार, अकाश कुमार, गुड्डू खान, मुबारक खान, इज़हार खान, आनंद सिंह,सूरज कुमार, राधेश्याम यादव, सचिन यादव, सुमन यादव, सोनू कुमार, राहुल यादव, दुर्गा कुमार समेत दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थे।


