Koderma News: ठंड से बचाव को लेकर एस डी पब्लिक स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता

कोडरमा : झुमरी तिलैया अंतर्गत संग्राम डीह स्थित एस डी पब्लिक स्कूल मैं हर महीने के अंतिम शनिवार तथा वर्ष 2025 के अंतिम शनिवार के अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत् छात्र-छात्रा के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य ठंड से बचाव कर स्वयं तथा घर परिवार समाज को जागरूक बनाना था। क्योंकि अगर समाज परिवार बचाव को अपनाता है उससे स्वास्थ्य उत्तम आर्थिक दोहन मानसिक तनाव से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में कक्षा 3 से ऊपर के क्लास के बच्चों ने भाग लिया। इस पर ड्राइंग के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास किया गया की अगर छात्र अनुशासित हो संस्कारी हो माता पिता की बातों को ध्यान में रखें और समय पर अपने सभी कार्य को पूरा करें । विद्यालय जाने के पूर्व ठंड से बचाव हेतु स्वेटर कैप मौज जूता गर्म पानी ताजी बनी हुई नाश्ता चाय की जगह दूध समय पर हर दिन स्नान घर में रहकर घर से ही होने वाले कार्य बाहर कम से कम निकलना चावल भात का प्रयोग कम कम से करना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना।
घर से बाजार निकलते समय स्वेटर जैकेट का प्रयोग करना इत्यादि चीजों का प्रयोग कर ठंड से बचा जा सकता है। इसमें विद्यालय के छात्रों ने ड्राइंग करके यह बताने का प्रयास किया। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य है की एस डी पब्लिक स्कूल के बच्चे संस्कारवान बने। हर दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र सरस्वती मंत्र महामृत्युंजय मंत्र हनुमान चालीसा के साथ विद्यालय में पठन-पाठन की शुरुआत होती है ।आधे घंटे के संस्कारशाला क्लास में घरेलू शिक्षा पर हर दिन जोर दिया जाता है। जिससे कि बच्चे अनुशासित रहे। इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और अभिभावक के बीच बताया जाता है की कि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा हम बदलेंगे जग बदलेगा। इस तर्ज को चरितार्थ करने में यह विद्यालय निरंतर हर दिन कई वर्षों से लगा रहता है।
यही कारण है कि यहां का छात्र अनुशासित रहकर समाज को एक अच्छा संदेश देने का कार्य कर रहा है। प्रतियोगिता में कक्षा 5 के छात्र सुजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दूसरा स्थान कक्षा 6 की छात्रा बिट्टू कुमारी ने हासिल की। कक्षा सात का छात्र शुभम कुमार ने तीसरा अपने नाम किया जबकि चौथा स्थान रितेश कुमार ने प्राप्त किया। सुजीत कुमार ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर ठंड से बचाव हर बच्चे स्वयं कर ले तो हार्ट ब्लॉकेज पैरालिसिस तेज बुखार निमोनिया जैसे घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। इन सभी विजेता छात्रों को आने वाले दिनों में विद्यालय में बड़े कार्यक्रमों में अभिभावकों के बीच अतिथियों के द्वारा सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय में सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहता है। विद्यालय निदेशक सीता राम शर्मा ने बताया की इस तरह के कार्यक्रम को संस्कार से जोड़कर समाज को घर परिवार को आगे बढ़ने का तथा विद्यालय में हर दिन बच्चों को संस्कारी बनाने का पूरा प्रयास सभी शिक्षकों के द्वारा किया जाता है। जिसमें की इसमें उनके माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
इस मौके पर कई ग्रामीण अभिभावक भी नारायण सिंह वाल्मीकि शर्मा विनोद सिंह कौशल यादव मौजूद थे। सभी ने इस तरह के कार्यक्रम को बार-बार करने का सुझाव दिया साथ ही साथ निदेशक ने यह बात को भी दोहराया। जिससे कि समाज को आर्थिक और मानसिक दोहन से बचाया जा सके।


