अटल जयंती पर सेवा का संकल्प: डाल्टनगंज में आलोक चौरसिया ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

अटल जयंती पर डाल्टनगंज में विधायक आलोक चौरसिया के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत दी गई।

 पलामू : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के शुभ अवसर पर आज डाल्टनगंज में ‘सेवा और संवेदना’ का संगम देखने को मिला। डाल्टनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार चौरसिया के सौजन्य से कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​नगर निगम क्षेत्र के साहित्य समाज रोड स्थित हरिजन विद्यालय के समीप विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली ने नेतृत्व करते हुए सैकड़ों गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान मनोहर कुमार लाली ने कहा कि अटल जी का जीवन सेवा और सादगी का प्रतीक था, और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए विधायक जी के मार्गदर्शन में यह जरूरतमंदों की सहायता का छोटा सा प्रयास है।

​मौके पर मौजूद गणमान्य:

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से नवीन कुमार गुप्ता, संदीप दास, श्रवण कुमार गुप्ता, प्रमोद दास रंजन, आकाश कुमार, रंजीत गुप्ता, मनीष वर्मन, पंकज कुमार, सुनील पाण्डेय, पप्पू लाठ और पंकज कुमार सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More