अखिल भारतीय पासी समाज ने गावां में मनाई महाराजा बिजली पासी जयंती

गिरिडीह : गावां हाट बाजार में अखिल भारतीय पासी समाज ने शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी, मंच संचालन महेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरुप से डोमी चौधरी, विशिष्ट अतिथि बिनोद चौधरी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महथा, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पंचायत सचिव सतीश चौधरी शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि आज झारखंड ही नहीं पूरे भारत में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जा रही है। महाराजा बिजली पासी लखनऊ के बिजनौर गढ़ के राजा थे। जिनका राज्य 12वीं सदी के अंत में अवध के एक बड़े भूभाग पर स्थापित था। सरकारी अभिलेखों के अनुसार महाराजा बिजली पासी लखनऊ परिक्षेत्र के सम्राट थे। इनके राज्य में प्रजा बहुत सुखी थी।
आर्थिक संपन्नता थी। व्यापार एवं सेना मजबूत एवं बहुत ही उत्कृष्ट था। जिसके कारण इसके भूभाग में कभी भी बाहरी आक्रमणकारी आक्रमण करने से पहले सोचते थे। आज उनके जीवन के बारे में जानकारियों को स्कूलों कॉलेजों के पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाने की जरूरत है। डोमी चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में पासी समाज का महान योगदान है। महाराजा बिजली पासी सहित सुहेलदेव पासी, माहे पासी, दहिया पासी सहित हजारो पासी समाज के योद्धाओं की तलवारों का जौहर पूरे देश में दिखाई देता था। इसी प्रकार उदा देवी ने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे, जिससे पासी समाज के पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महाराजा बिजली पासी का अहम योगदान था।
उन्होंने लोगो को उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। मौके पर अशोक चौधरी, गनोरी महथा, ब्रजकिशोर चौधरी, अरुण चौधरी, सुरेश चौधरी, जितेंद्र चौधरी, हरिहर चौधरी, पप्पू चौधरी, मुंशी महथा, गौतम चौधरी, सुखदेव महथा, बालगोविंद चौधरी, अनिल चौधरी, महेंद्र चौधरी, केदार चौधरी, चिंता देवी, भीम चौधरी, शिवमंगल चौधरी, जागेश्वर चौधरी, पूजा चौधरी, मालती देवी, बसन्ती देवी, टुनी देवी, संतोष चौधरी, संजय चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, सुरेश चौधरी आदि मौजूद थे।


