हजारीबाग में संजीवनी बूटी की खोज, VBU छात्रों की बड़ी उपलब्धि

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हजारीबाग के चुरचू क्षेत्र में संजीवनी बूटी माने जाने वाले दुर्लभ पौधे सिलेजिनेला ब्रायोप्टरिस की खोज हुई।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों को शनिवार, 20/12/2025 को विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार की अध्यक्षता में चुरचू के लारा नदी में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विभाग के विद्यार्थियों ने सिल्वर फर्न, लाइकेनस, लीवरर्वाट्स, और एल्गी के नमूने मिले, साथ ही इस भ्रमण की महत्वपूर्ण खोज रही रामायण काल से संबंध रखने वाले संजीवनी बूटी माने जाने वाले पौधे। अनेक औषधीय गुण युक्त इस पौधे का साइंटिफिक नाम सिलेजिनेला ब्रायोप्टरिस है,जो कि सबसे प्राचीन स्थलीजीव संवहनी पौधों (टेरीडोफाइट) में से एक है जो बीजों के बजाय बीजाणुओं से प्रजनन करता है। जिसकी उत्पत्ति जीवाश्म प्रमाणों के आधार पर कार्बोनिफेर्रस काल के दौरान मानी जाती है।

विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम सेलेजिनला ब्रायोप्टरिस की पुनर्जीवन की क्षमता को प्रमाणित किया। इस पौधे की सूखे जैसी कठोर पर्यावरणीय परिस्थिति में पुनर्जीवन की क्षमता इसे धरती के सबसे प्राचीन और अनूठे पौधों में से एक बनाती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि हमे इस दुर्लभ पौधे का नमूना हजारीबाग क्षेत्र से मिला है, जहां इसकी उपस्थिति अब तक औपचारिक रूप से दर्ज नहीं की गई थी। यह पौधा आमतौर पर ऊंचे गर्म पहाड़ी ढलानों पर पाया जाता हैं, जो भारत के अरावली पर्वत श्रृंखला, उड़ीसा के सिमलीपाल पर्वत, एवं कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पाए जाने का प्रमाण है। इस खोज से यह संकेत मिलता हैं कि झारखंड का ये भूभाग अभी भी अनकही वनस्पति सम्पदा को समेटे हुए है।

भविष्य में भी विभाग ऐसे अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा, जो ना केवल नए खोजों का मार्ग प्रशस्त करेंगे, बल्कि हजारीबाग क्षेत्र की जैव विविधता के वैज्ञानिक अभिलेखीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।   विभाग के हेड क्लर्क प्रमोद नारायण राम‌ ने इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया तथा शोधार्थी मिताली गुप्ता और कुमारी काजल सोनी ने भी इस भ्रमण में अपना योगदान दिया। मौके पर विभाग के बंगाली महतो, जागेश्वर महतो और विजय राम ने भी अपना सहयोग दिया। विद्यार्थियों ने इस एक दिवसीय भ्रमण को ज्ञानवर्धक और आनंदित करने वाला बताया।  इस मौके पर सभी ने वनभोज का भी आनंद लिया। इस संजीवनी बूटी की प्रमाणिकता स्थापित करने हेतु इसे बी एस आई, कोलकाता भेजा जाएगा।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More