ग्रिजली पब्लिक स्कूल कोडरमा में दो-दिवसीय भव्य स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन

कोडरमा स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल एवं जूनियर विंग ग्रिजली किड्स में दो-दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों से लेकर कक्षा चार तक के विद्यार्थियों ने खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन किया।

कोडरमा : ग्रिजली पब्लिक स्कूल एवं जूनियर विंग ‘ग्रिजली किड्स’ द्वारा आयोजित दो-दिवसीय स्पोर्ट्स कार्निवल का आयोजन अत्यंत गौरव और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, कोडरमा जिले के  उपायुक्त ऋतुराज एवं विशिष्ट अतिथि  शिवांगी ने बच्चों को मशाल सौंपकर और रंग-बिरंगे बैलून (गुब्बारे) आसमान में उड़ाकर कर किया।
इस अवसर पर उपायुक्त  ने अपने  संबोधन में ग्रिजली प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि कोडरमा जिला में किसी निजी विद्यालय में नन्हें बच्चों के लिए इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन एक मिसाल कायम करता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से विद्यालय द्वारा गोद लिए गए गाँव इंदरवाटांड़ के बच्चों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए सभी सहभागी बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। तत्पश्चात् ग्रिजली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या  नीरजा ने अपने स्वागत भाषण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया साथ ही विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के महत्व एवं उद्देश्यों को बताया।
खेलों के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक और साहसिक कार्यक्रमों ने समां बाँध दिया। कक्षा चार के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘रिंग ड्रिल डांस’, कक्षा सात के विद्यार्थियों द्वारा  ‘जूडो डेमनस्ट्रेशन’ तथा कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा डंबल शो की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कक्षा 1 से 4 के परिणाम- कक्षा 3 कंगारू (ब्रस्ट द बलून) में प्रत्युश प्रथम, सात्विक द्वितीय व देवांश तृतीय रहे। कक्षा 1 केशु (बैलेंस द कप विद पेंसिल) में सुर्यांश प्रथम, संचित द्वितीय व यशराज तृतीय रहे। कक्षा 2 टीक एवं साल (हार्स रेस) में रेयांश, देवराज व दक्ष प्रथम; एलेक्स, आर्यन व आदित्य द्वितीय तथा रेयांश, आयुष व रोचित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 रेजिन (कोन बैलेंसिंग) में श्रेयांशकर प्रथम, अर्पिता द्वितीय व राना प्रनित तृतीय रहे। कक्षा 1 आलमोंड (बॉल बैलेंसिंग ऑन पेपर कप) में आलोक प्रथम, कुशाल द्वितीय व अरिहंत तृतीय रहे, जबकि कक्षा 1 पिस्ता (स्टेप ऑन इट) में सृष्टि प्रथम, शिवांश द्वितीय व रिषभ तृतीय रहे।

 कक्षा 2 बनयान (पार्टनर पॉप रेस) में हर्ष राज व रितेश प्रथम, अंशिका व श्रेया द्वितीय एवं रिंशी व इरिका तृतीय रहे। कक्षा 2 टीक व साल (बॉल बैलेंसिग) में साधवी प्रथम व आवया राज द्वितीय एवं वृधि व बिनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 गंगा (ड्रैग द रिंग) में मयंक व अनिकेत प्रथम, आदित्य व अर्पिता द्वितीय एवं आर्यन व अनमोल तृतीय रहे। कक्षा 3 कोआला (बलुन बिटविन लेग्स) में कुशाग्र प्रथम, सार्दिन द्वितीय व अवंतिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 यमुना (थ्री लेग रेस) में श्रवण व कुशाग्र प्रथम, अद्रिजा व रिशिका द्वितीय एवं आशी व अंशिका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 पांडा (पिरामिड रेस) में अर्पित प्रथम, आरव द्वितीय व जनक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 नर्मदा (लेमन व स्पून रेस) में अभीराज प्रथम, अलबश हुसैन द्वितीय व श्रेयांशी तीसरे स्थान पर रहे। अंत में विलेज स्टूडेंट रेस में लकी प्रथम, सीमा द्वितीय व रोहित तृतीय स्थान पर रहे।

पीजी के ‘फाइंड द अल्फाबेट’ में वर्नित पहले, उत्कर्ष दूसरे एवं अर्निका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। एलकेजी ब्लू के ‘मिनियन रेस’ में हार्दिक पहले, वीर दूसरे तथा रियांश एवं मायरा तीसरे स्थान पर रहे। नर्सरी ऑरेंज की ‘बॉल बैलेंस रेस’ में आरवी व अनाबिया प्रथम, सानवी व हितांशी द्वितीय तथा विराज व अराध्या तीसरे स्थान पर रहे। यूकेजी पोटैटो के ‘हर्डल रेस’ में धैर्य प्रथम, अयांश द्वितीय व मोदस्सिर एवं अर्चिता तृतीय रहे। एलकेजी रेड के ‘डोरेमॉन रेस’ में कृदय प्रथम, आरूष द्वितीय एवं माहिका तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी कैरट के ‘बैगपैक रेस’ में कृष्णा प्रथम, आयुष द्वितीय एवं रूद्रांश व गौरव तृतीय रहे। एलकेजी ग्रीन के ‘हॉप एंड पॉप सर्कल रेस’ में आदया प्रथम, रिशांत द्वितीय व रॉनित तृतीय रहे। यूकेजी टोमैटो के ‘बटरफ्लाइ रेस’ में सानवी प्रथम, अयांश द्वितीय व अर्नव तृतीय रहे। यूकेजी रेडिश के ‘होस्ट द फ्लैग रेस’ में विनित प्रथम, कैरव द्वितीय व पृथ्वी तृतीय रहे। यूकेजी स्पीनच के ‘लेडी बग रेस’ में अयांश प्रथम, अभय द्वितीय एवं रौनक तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी येलो के ‘हनी बी रेस’ में ब्रहमजा प्रथम, शिवांश द्वितीय एवं रियांश तृतीय रहे। नर्सरी एपल के ‘फिश रेस’ में रिजान व प्रिशा प्रथम, प्रतिष्ठा व आर्यव द्वितीय तथा कृषा व नौनिध तृतीय रहे। पीजी रोज एवं जासमीन के ‘बनी रेस’ में अकिफ प्रथम, जीत द्वितीय व पृथ्वी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में उपस्थित उपायुक्त  तथा अतिथिगण ने सभी विजेताओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक प्रदीप सुरीन, शिक्षिका संगीता कुमारी ने कक्षा पांच की निरिहा कक्षा छह के नैवेद्यी व नित्या एवं कक्षा सात के युगांत, अर्नव व आयुषी के साथ मिलकर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक  अविनाश सेठ, निदेशिका सुनीता सेठ, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अंजना, ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य एवं अतिथि  प्रदीप कुमार व  संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पूरी टीम के समर्पण की सराहना की और कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। 
कार्यक्रम के सफल संचालन में पीटीआई अविनाश कुमार का विशेष योगदान रहा जिनकी देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न हुआ, वहीं प्रशासक प्रतीक जैन, संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, पूजा झा, गुरजीत कौर, सदफ नाज, शिक्षक काशीनाथ कुमार, प्रदीप सुरीन, सूरज कुमार, मुकेश कुशवाहा, सागर, फैजान, शिक्षिका श्वेता अग्रवाल, नेहा दास, दिशा सोनी, मनीषा कुमारी, अविनाश, मुकेश कुशवाहा, शालिनी, सोनी गुप्ता, अंजू, कुमारी मायावती, रानी, दिव्याली, संगीता, श्रुति, रिया, पूनम, सुनीता, साक्षी गुप्ता, डिंपल, साक्षी, रिद्धिमा, तनु प्रिया, ईशा, दलजीत कौर, सीमा, ब्युटी, खुशबू, शैलजा, प्राची, इंदु, संगीता, सिमी, सूरज  के अलावा प्रशासनिक सदस्य अनिल, रजनीश, विकास, रोहित, मनीमाला, निखत, अर्चना, रोशनी, अमन व अन्य का भी सराहनीय योगदान रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More