धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP

धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति की शुरुआत जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को 48 घंटे के भीतर MSP ₹2450 प्रति क्विंटल की राशि का भुगतान किया जाएगा।

धनवाद : टुंडी में इसका शुभारंभ माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद में माननीय विधायक राज सिन्हा एवं बाघमारा में माननीय विधायक  शत्रुघ्न महतो ने किया। वहीं अन्य प्रखंड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसका शुभारंभ किया। इसकी जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी  पंकज कुमार ने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल रु 2450/ की दर से 48 घण्टे के भीतर एकमुश्त राशि भुगतान किया जायेगा। जिलें में 18 अधिप्राप्ति केन्द्र का चयन धान अधिप्राप्ति हेतु किया गया है। 

जिसमें गोविंदपुर प्रखंड में बिराजपुर पैक्स, परासी पैक्स, तिलैया जमुआ पैक्स एवं गोविंदपुर पैक्स, तोपचांची प्रखंड में कोरकोट्टा पैक्स, खरियो पैक्स एवं मदैयडीह पैक्स, बलियापुर प्रखंड में रघुनाथपुर पैक्स एवं पलानी पैक्स, धनबाद प्रखंड में पुटकी पैक्स, टुंडी प्रखंड में पूर्णाडीह पैक्स एवं ओझाडीह कटनिया पैक्स, पूर्वी टुंडी प्रखंड में लटानी फतेहपुर पैक्स, बाघमारा प्रखंड में राजगंज पैक्स तथा बाघमारा खानुडीह पैक्स, निरसा एवं एगारकुंड प्रखंड में घाघरा पैक्स व निरसा चट्टी पैक्स तथा कलियासोल प्रखंड में सिमुलदान पैक्स शामिल हैं।

टुंडी में माननीय विधायक  मथुरा प्रसाद महतो के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी  पंकज कुमार,  विकास महतो,  सुमित महतो, आपूर्ति कार्यालय के  संदीप कुमार,  अजय महतो,  अमित कुमार मौजूद थे। वहीं सियालगुदड़ी पैक्स में माननीय विधायक धनबाद  राज सिन्हा, सियालगुदड़ी पैक्स के अध्यक्ष  मटूकधारी सिंह चौधरी, विकास मिश्रा,  संजय रवानी, श्रीकांत गिरी सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More