Bokaro News: बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अधिकारियों ने गांधी-शास्त्री जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

बोकारो: 2 अक्टूबर को पूरे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के तौर पर मनाया जाता है. इस अवसर पर सेक्टर-4 तथा सेक्टर-6 में आयोजित अलग अलग कार्यक्रमों के दौरान बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (एस आर यू ) पी के रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनूप कुमार दत्त, बी जी एच के प्रभारी डॉ बी बी करुणामय ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बीएसएल के वरीय अधिकारी तथा शहर के गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित थे।
