Palamu News: गांधी मैदान और शिवाजी मैदान में बापू की प्रतिमा पर सुधीर सहाय ने किया माल्यार्पण

गांधी मैदान में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सुधीर सहाय।

पलामू: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संविधान सभा के सदस्य व प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी स्व. यदुवंश सहाय उर्फ ‘यदु बाबू’ के पौत्र सुधीर सहाय ने गांधी मैदान और शिवाजी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने यदु बाबू और महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक संस्मरणों को साझा करते हुए बापू के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
​
नोआखाली में बने थे बापू के हमकदम श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सुधीर सहाय ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके दादा यदुवंश सहाय, महात्मा गांधी के अत्यंत निकट सहयोगियों में से एक थे। जब देश विभाजन की विभीषिका और सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा था, तब नोआखाली में शांति की स्थापना के लिए यदु बाबू ने बापू के साथ गांव-गांव घूमकर सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया था।

​ बापू की मौजूदगी में फहराया था तिरंगा

उन्होंने आगे बताया कि 26 जनवरी 1947 को नोआखाली प्रवास के दौरान यदु बाबू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गरिमामयी मौजूदगी में तिरंगा फहराया था। भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले यदु बाबू के पदचिन्हों और राष्ट्रपिता के सिद्धांतों को याद करते हुए सुधीर सहाय ने समाज में शांति, एकता और अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More