बगोदर में अर्टिगा कार और बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर

बगोदर में सर्विस रोड पर अर्टिगा कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया।

गिरिडीह :  गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के सर्विस रोड में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  मृतक की पहचान सूरज कुमार नामक युवक के रूप में हुई है।  बताया जाता है कि एक अर्टिगा कार ओर बाईक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों वाहन के परखच्चे उड गए,  घटना में बाईक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर तुरंत सभी को इलाज के लिए बगोदर के ट्रामा सेंटर ले जया गया , जंहा से सभी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया जंहा इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गयी । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है,  जबकि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More