Koderma News: सुखदेव प्रसाद सिंह के निधन पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोडरमा: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी परिवार, डोमचांच में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षाविद् सुखदेव प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी पवित्र आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। सिंह का निधन शिक्षा जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया तथा अनेक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा दी।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रो. के. पी. शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि “सिंह जैसे शिक्षाविद समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा।” श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के निदेशक रजनीश, प्रशासक राम प्रवेश पांडे, अभिषेक कुमार पांडेय, शिव कुमार साव, अलख सिंह, रीता कुमारी, राजन मेहता, राकेश रोशन, संजीत शर्मा, प्रिंस बर्नवाल, आशिष एवं प्रीति चौधरी, नेहा कुमारी, अमिता राय, प्रीति प्रियदर्शिनी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभा के अंत में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि सिंह द्वारा दिखाए गए आदर्श मार्ग पर चलते हुए समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।




