Koderma news: अपराधी कैश और करीब ढाई लाख के जेवर लेकर फरार

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के झलपो विश्रामबाग रोड में रविवार की रात अपराधियों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले को लेकर चंदन कुमार पिता मनोज दास ने बताया कि उनकी मम्मी का शहर के एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन हुआ है।
रात में परिवार के सदस्य हॉस्पिटल गए थे। जबकि घर में उनकी दादी अकेली थी। सोमवार की सुबह घर लौटने पर उन्होंने घर के भीतर दो कमरों में सामान बिखरा हुआ पाया। तब उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि चोरों के द्वारा दो कमरे से करीब 80 हजार रुपए कैश, करीब ढाई लाख रुपए के जेवर की चोरी कर ली गई है। चंदन ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसा था


