मधुबन हिलटॉप आउटसोर्सिंग परिसर में हुई खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव हथियार के साथ गिरफ्तार

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घायल एसडीपीओ के पिता से भी फोन पर बात की थी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पुरूषोत्तम कुमार सिंह के उचित इलाज का भरोसा दिलाया था। कारू यादव की गिरफ्तारी के बाद झामुमो और आजसू के बीच धनबाद में एक नई लड़ाई की शुरूआत हो सकती है।

धनबाद: मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह के पास खरखरी जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेएमएम नेता और इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। कारू यादव जमुई में अपने रिश्तेदार के घर जाकर छुपा हुआ था।

धनबाद पुलिस कारू यादव को पिछले कई दिनों से खोज रही थी। बुधवार को पुलिस ने कारू यादव के भाई वीरेंद्र यादव उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया था जो इस मामले का आरोपी भी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक कारू यादव सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की चहारदिवारी निर्माण के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और जेएमएम नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में बाघमारा एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घायल एसडीपीओ के पिता से भी फोन पर बात की थी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पुरूषोत्तम कुमार सिंह के उचित इलाज का भरोसा दिलाया था। कारू यादव की गिरफ्तारी के बाद झामुमो और आजसू के बीच धनबाद में एक नई लड़ाई की शुरूआत हो सकती है। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी कर चुके हैं कि वह मुकदमा से डरने वाले नहीं है उनका आंदोलन जारी रहेगाl

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More