Ranchi news: सीआईटी में शोकसभा का आयोजन

रांची: सीआईटी में शोकसभा आयोजित, कक्षाएं स्थगित कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में सोमवार को शोकसभा के बाद कक्षाएं स्थगित की गई. संस्थान के ईसीई ब्रांच के फिफ्थ सेमेस्टर में अध्यनरत विद्यार्थी आकाश कुमार (25) की सोमवार को इलाज के दौरान वाराणशी में मौत हो गई है. जिसको लेकर शोकसभा का आयोजन किया गया. मौके पर दो मिनट के मौन धारण के बाद शोक संतप्त परिवार जनों के नाम करुण संदेश पढ़ा गया.
प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि मृतक विद्यार्थी आकाश एक होनहार छात्र था. उसके असामायिक निधन से परिवार और संस्थान को अपूरणीय क्षति हुई है. भगवान उसकी आत्मा को शांति दें. बता दें कि मृतक छात्र आकाश पिछले नवम्बर माह में रांची रिंग रोड में दुर्घटना ग्रस्त हुआ था और वह बिहार के सासाराम जिले का रहने वाला था


