Lohardaga News: रेलवे साइडिंग में निर्माणाधीन पूजा पंडाल का जायजा लेने पहुंचे कुणाल वर्मा

निर्माणाधीन पूजा पंडाल परिसर में तैयारियों पर चर्चा करते समिति सदस्य
श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता

लोहरदगा: आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर लोहरदगा में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के महामंत्री कुणाल वर्मा ने रेलवे साइडिंग स्थित मां अम्बे पूजा समिति के निर्माणाधीन पूजा पंडाल परिसर का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल, भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में पंडाल निर्माण, विद्युत सज्जा, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और पूजा कार्यक्रमों के सुचारू संचालन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कुणाल वर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का विराट पर्व है। लोहरदगा की समृद्ध पूजा परंपरा को और अधिक गरिमामय स्वरूप प्रदान करने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी समितियों के आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता से दुर्गोत्सव को अनुशासित, सुरक्षित और भव्य स्वरूप दिया जा सकता है।

कुणाल वर्मा ने निर्माणाधीन पूजा पंडाल का अवलोकन करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जानी चाहिए।

इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष रामखेलावन गुप्ता सहित उमेश सिंह, मनोज साहू, छोटन शर्मा, चंदन साहू, सचिन कुमार, आलोक कुमार, आनंद कुमार, अरविंद वर्मा, सुशील पटनायक, शैलेश वर्मा, अतुल गणपत, मयंक ठाकुर, गोलू, राहुल, दीपक साहू, प्रवीण ठाकुर, यशस्वी ओझा, श्रेयन सिद्धार्थ एवं प्रियांशु कुमार सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सभी ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More