कोडरमा के दो हिंदू परिवार सौ वर्षों से निकाल रहे ताजिया

इसमें से एक हिंदु परिवार दो भाइयों स्वर्गीय निर्मल सिंह और स्वर्गीय तूफानी सिंह का है। इनके पुरखों ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। 

कोडरमा: मुहर्रम के मौके पर चाराडीह इलाके के दो हिंदु परिवार विगत 100 वर्षों से लगातार ताजिया निकाल रहे हैं। ये दोनों परिवार अपने पुरखों की इस परंपरा का निर्वहन पूरी आस्था से हर वर्ष करते हैं। इसमें से एक हिंदु परिवार दो भाइयों स्वर्गीय निर्मल सिंह और स्वर्गीय तूफानी सिंह का है। इनके पुरखों ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। दोनों भाई अपने जीवन काल में नियमित इस परंपरा का निर्वहन करते रहे। 

उनके निधन के बाद दोनों भाइयों के बेटे और परिवार के अन्य सदस्य इसे निभा रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने ताजिया निकाला। दूसरा परिवार काली चौधरी और गुलशन चौधरी का है। इनके पुरखे भी पहले से ताजिया निकालने की परंपरा शुरु की थी। अब ये निकाल रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने ताजिया निकाला। गौरतलब है की हर वर्ष की तरह इस बार भी आसपास के कई गांव के लोगों ने सभी वर्ग के इसमें सहयोग व सहभागिता निभाई। 

इसी क्रम में आज दोनों ताजिये को सबों ने मिलकर पूरे इलाके में जुलूस के तौर पर निकाला और चेचाई स्थित मुख्य आयोजन स्थल तक गये। जहाँ ताजिया मिलन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां आसपास के कई इलाकों की समिति निशान और ताजिये के साथ पहुंचे। यहां विगत 100 वर्षों से अधिक समय से इस मौके पर विविध आयोजन होता रहा है। इस दौरान युवक अपने खेल करतब दिखाते हैं।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More