बोकारो: महिला स्वयं सहायता समूह के कर्मचारियों से 26 हजार रुपये की लूट

एसबीआई गोमिया शाखा से पैसे निकालकर अपने घर नावाडाड़ी गांव वापस लौट रही थी इसी दौरान जब वे बाजार टांड़ पहुंची तो मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों उनके पास पहुंचे और थैला झपटा मारकर वहां से  भाग गए। 

बोकारो: जिले के गोमिया स्थित आईईएल थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला आईईएल एसबीआई बैंक से पैसा निकालकर वापस घर लौटने के दौरान महिला समूह के सदस्य से बाइक सवार अपराधियों ने थैला में रुपया लेकर जाने के समय झपटा मारकर 26 हज़ार रुपये लेकर तेजी से भाग गए। घटना आईइएल थाना क्षेत्र के रविवार बाजार टांड के समीप हुआ। 

मामले को लेकर गणेश आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष मीणा कुमारी ने कहा कि वह अपनी सचिव सुमित्रा देवी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के साथ एसबीआई गोमिया शाखा से पैसे निकालकर अपने घर नावाडाड़ी गांव वापस लौट रही थी इसी दौरान जब वे बाजार टांड़ पहुंची तो मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधियों उनके पास पहुंचे और थैला झपटा मारकर वहां से भाग गए। 

बैंक से पैसा निकालकर उसी थैली में 26 हजार रुपये रखे थे। उसी थैला में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक और महिला समूह का मुहर था।

थाना प्रभारी प्रफुल महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते अपराधियों के धर पकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है। अपराधियों के पहचान को लेकर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा जिससे अपराधियों की पहचान जल्द से जल्द हो सके। वहीं क्षेत्र में पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गई है आने जाने वाले वाहनों की जांच भी की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More