देवघर: शिवगंगा के निकट पुराने मकान का आगे का हिस्सा ध्वस्त, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सीता होटल के समीप बहुमंजिला बिल्डिंग के गिरने की घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके

देवघर: झारखंड के देवघर शहर में शिवगंगा के पास स्थित सीता होटल के निकट एक पुराना दो मंजिला मकान का आगे का हिस्सा रविवार की सुबह धराशायी हो गया। इस हादसे में तीन परिवार के लोगों के दबे होने की आशंका है। 

देवघर में शिवगंगा के निकट पुराने मकान का आगे का हिस्सा ध्वस्त, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
एनडीआरएफ और पुलिस की टीम

 

हादसे की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी है और पीड़ित को निकालने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सुबह साढे पांच बजे हुआ जिस समय अधिकतर लोग सोये रहते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि मकान के अगले हिस्से में मरम्मत का कार्य चल रहा था।

 

इस बिल्डिंग का पिछला हिस्सा बच गया है, जिसमें दूसरे परिवार रहते हैं। राहत बचाव के दौरान शुरुआत में एक व्यक्ति को निकालने में सफलता मिली है।

Deoghar Hadsa 4

मौके पर पुलिस मौजूद है। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मालूम हो कि बारिश का महीना जारी है और पिछले कई दिनों से देवघर में बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से ऐसे मकानों के ध्वस्त होने का खतरा बढ जाता है।

वहीं घटना को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने सीता होटल के समीप बहुमंजिला बिल्डिंग के गिरने की घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके।

इसके अलावा दंडाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम, दमकल की टीम, और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इमारत के गिरने के कारण कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वही जिला प्रशासन द्वारा मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है, ताकि हर संभव सहयोग व सहायता प्रदान की जा सके।

 देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने सीता होटल के समीप बहुमंजिला बिल्डिंग के गिरने के बाद मौके का जायजा लिया और राहत बचाव की निगरानी कर रहे हैं। घटना को संज्ञान में लेते हुए एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना स्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है,  ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाया जा सके।

NDRF

इसके अलावा दंडाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम, दमकल की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।  

लेखक के बारे में

By Rahul Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More