बोकारो: जिले में विचित्र जानवर को देखकर लोगों में भय का माहौल

इस जानवर को देखे जाने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई और तब इस खतरनाक जानवर का सच सामने आया। 

बोकारो: जिले के नया मोड़ और एचएससीएल एडीएम बिल्डिंग के पास चहलकदमी करता खतरनाक जानवर लोगों के बीच कौतूहल आश्चर्य और दहशत का कारण बना हुआ है। लोग इसे देखकर कौतूहल में हैं और इसको लेकर इसके खतरनाक होने की चर्चा करने में लगे हैं। इस जानवर को पहली बार देखकर लोग बेहद चिंतित हैं।

 
इसे एचएससीएल एडीएम बिल्डिंग में किसी पाइप लाइन के सहारे ऊपर चढ़ते देखा गया और फिर इसके बाद दहशत और हड़कंप की स्थिति बनती गई। इस जानवर को देखे जाने के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई और तब इस खतरनाक जानवर का सच सामने आया। 

बोकारो जिले के डीएफओ ने जानवर के बारे में सबकुछ साफ किया है। उन्होंने उसके खतरनाक होने के बारे में फैले भ्रम को भी स्पष्ट किया है। जानवर को इंडियन पैंकीभेंट बताया गया है।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More