बोकारो: अधिकारी और कर्मचारी अधिक से अधिक हिंदी भाषा का करें प्रयोग: रंजय

बोकारो: जिले के बेरमो कोयलांचल के सीसीएल ढ़ोरी जीएम कॉलोनी स्थित अघिकारी क्लब में सोमवार को राजभाषा के विकास के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, एसओपी प्रतुल कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, सीएसआर अघिकारी शैलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया।
महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने अधिकारी और कर्मचारीयों से अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करने की सलाह दी ताकि राजभाषा का विकास शत- प्रतिशत हो। राजभाषा को बढ़ाने का यही एक सशक्त माध्यम है। कहा जिससे कंपनी के कार्य और अधिक हिन्दी में हो सकें। ढ़ोरी डीएवी के प्रोफेसर एसबी सिंह व एसके शर्मा ने कहा कि सभी विभागों में राजभाषा का सकारात्मक विकास हुआ है।
कहा कि अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग किया जाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाए। स्वागत भाषण एसओपी प्रतुल कुमार ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक माला देवी ने दिया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, यूनियन नेता घीरज पांडेय, सहित अरूण कुमार का विशेष रूप से सराहनीय योगदान रहा। मौके पर काफी संख्या मे सीसीएल कर्मी उपस्थित हुए।


