बोकारो: पुलिस ने आपराधिक घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को किया गिरफ्तार 

बोकारो के पुलिस अधीक्षक की माने तो इस घटना के बाद गठित एसआईटी ने अपराधियों को चिन्हित किया और फिर इस घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई।

बोकारो: जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के गुंजरडीह में हुई एक आपराधिक वारदात के सिलसिले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर लूट के माल तथा लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को भी जप्त किया है। बीते 28 जून को इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। 9 की संख्या में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया जिनमें 6 को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए अपराधियों में तीन को स्थानीय स्तर पर गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। 

बोकारो पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश के अनुसार घटना के बाद गठित एसआईटी ने अपराधियों को चिन्हित किया और फिर इस घटना में संलिप्त 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई। पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण सूचना मिली है जिसके आधार पर पुलिस फरार आपराधियों की तलाश में लगी हुई है और इस लूटकांड में लुटे गए कई अन्य सामानों को बरामद करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस घटना के तत्काल बाद आपराधियों की गिरफ्तारी और सामानों की बरामदकी को एक बड़ी सफलता मानी है।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More