आखिर क्यों गुनगुनाना पड़ा पीड़ित व्यक्ति को! ई है कोडरमा नगरिया तू देख बबुआ

नगर पंचायत विभाग लोगों से टेक्स वसूली के सारे दवाब बनाती है। मगर सुविधा सिफ़र! मुख्य सडकों का यह आलम जन जरूरतों की अनदेखी और जबरिया टेक्स वसूली की कहानी बयां करती है।

कोडरमा: जिले में शनिवार को अचानक से झमाझम बारिश शाम 4 बजे से शुरु हुई तो लोंगों को न सिर्फ राहत मिली। बल्कि उमस और भीषण गर्मी की रफ्तार भी रुकी। बारिश से लोगों के चेहरे खिले, वहीं बारिश से सडकों पर जल बहने से कई इलाकों में नाली की समुचित व्यवस्था नही होने के कारण जल जमाव और उसके कारण आमजनों की फजीहत बढ़ी। तिलैया शहर में कई इलाकों में ऐसी स्थिति देखने को मिली। खास तौर पर कोडरमा नगर पंचायत इलाके के पंजाब होटल से स्टेट बैंक तक सडकों पर जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ी। 

यहां के लोगों के मुताबिक सड़क पर जल जमाव से घरों में पानी घुस रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की इस इलाके में नाली निर्माण में हुई गडबडी साफ दिखती है। उनकी माने तो नगर पंचायत विभाग लोगों से टेक्स वसूली के सारे दवाब बनाती है। मगर सुविधा सिफ़र! मुख्य सडकों का यह आलम जन जरूरतों की अनदेखी और जबरिया टेक्स वसूली की कहानी बयां करती है। ऐसी स्थिति से जन आक्रोश उबलना सहज माना जा सकता है। इस आलम से पीड़ित एक आम जन ने गुनगुना दिया ई है कोडरमा नगरिया तू देख बबुआ।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More