बोकारो: सड़क दुर्घटना में दो नाबालिक की घटनास्थल पर ही मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव

ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर वाहन मालिक ग्राम बंगड़िया निवासी चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ- साथ मुआवजे की मांग करने लगे। 

बोकारो: जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के बंधुवाटांड चंदनकियारी टोला में एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रेकर की चपेट में आने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता- पिता दुर्घटना में बाल- बाल बच गए।  बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रेकर का चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही चंदा के ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर वाहन मालिक ग्राम बंगड़िया निवासी चालक की गिरफ्तारी की मांग के साथ- साथ मुआवजे की मांग करने लगे। दुर्घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास क्या जाने लगा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझने का प्रयास किया लेकिन चंदा के ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर दिया गया। 

पुलिस द्वारा बल प्रयोग तो नहीं लेकिन थाना घेराव के कारण थाना के सामने से खदेड़ा गया। स्थिति तनावपूर्ण है। सांप्रदायिक आधार पर, क्योंकि चंदा के ग्रामीण स्थानीय पुलिस पर हिंदू वाहन मालिक और आरोपी चालक का पक्ष लेने का आरोप लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More