दुमका : डॉ जावेद पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया शोषण का आरोप, पद से हटाने की मांग

दुमका सदर प्रखंड में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में तैनाती से बढा गुस्सा
दुमका : दुमका सदर की महिला कर्मियों ने बुधवार, दिनांक छह मार्च 2024 को सिविल सर्जन और उपायुक्त दुमका को लिखित आवेदन देकर डॉ मो जावेद को दुमका सदर से हटाने की मांग रखी।
आवेदन के माध्यम से महिला कर्मियों ने अनुरोध किया कि स्वास्थ विभाग अधिसूचना संख्या 99,3 दिनांक 05 फरवरी 2024 के द्वारा डॉ मोण् जावेद, चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पालोजोरी, जिला . देवघर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर प्रखंड दुमका जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है। 01 मार्च 2024 को योगदान किया इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय के ज्ञापांक संख्या 795 दिनांक 04 मार्च 2024 में प्रतिनियुक्त डॉ मोण् जावेद चिकित्सा पदाधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सदर प्रखंड दुमका में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के रुप में प्रभार दिया गया है।
कर्मियों ने इस नियुक्ति का विरोध किया और कुछ दिन पूर्व कर्मियों ने सिविल सर्जन को डॉ मो जावेद के विरुद्ध हस्ताक्षर युक्त निंदा प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उस पर सिविल सर्जन ने कार्रवाई नहीं की। महिला कर्मियों का कहना है कि पूर्व में डॉ मो जावेद सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सदर प्रखंड, दुमका में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में करीब 11 वर्षों तक रह चुके हैं। उस समय उन्होंने अपने पद व प्रभाव का दुरुयोग करते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से अपने अधिनस्थ कर्मियों को प्रताड़ित किया था। इसकी शिकायत उस समय के असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी सह मुख्य चिकित्सा पाधिकारी आदि को दी गयी थी। कर्मियों का कहना है कि सिविल सर्जन दुमका द्वारा पुनः प्रतिनियुक्त डॉ मोण् जावेद को प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी बनने पर अप्रिय घटना को दोहराये जाने की आशंका है। इससे सभी कर्मी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए कर्मी मांग कर रहे हैं कि डॉ मोण् जावेद को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, सदर दुमका में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी व चिकित्सा पदाधिकारी, सदर प्रखंड दुमका के पद से हटाया जाए, ताकि सभी स्वास्थकर्मी भयमुक्त होकर सेवा दे सकें। कर्मियों ने आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, दुमका विधायक सह मंत्री बसंत सोरेन, अध्यक्ष महिला आयोग भारत सरकार, स्वास्थ्य सचिव झारखंड सरकार के को भी प्रेषित किया है। आवेदन देते समय आदिवासी क्रांति सेना के अध्यक्ष मुकेश आरडीएक्स टुडू और छात्र समन्वय समिति के छात्र नेता राजीव बास्की भी उपस्थित थे।
दोनों ने कहा कि डॉ मो जावेद पर पूर्व में ही शारीरिक और मानसिक शोषण का कर्मियों ने आरोप लगाया था। उसके बाद भी डॉ मो जावेद करीब 11 वर्षो तक दुमका सदर में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कैसे रहे? यहां से ट्रांसफर होने के करीब ढेड़ वर्ष बाद पुनः देवघर ज़िला से प्रतिनियुक्त होकर प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी, दुमका कैसे बन गये? जब की पहले ही दुमका ब्लॉक में डॉ मो जावेद पर कर्मियों ने शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। संगठन महिलाओं पर अत्याचार नहीं सहेगा। संगठन इन कर्मियों के साथ सदा खड़ा रहेगा। अगर जल्द ही आवेदन पर कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मी और संगठन आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस मौके में कमला मुर्मू, लिली मुर्मू, ज्योति सोरेन, प्रेमा आईवी सोरेन, अंजना शा, रेशम टुडू, राहेल टुडू, प्रेमलता मुर्मू, स्नेहलता बास्की, मेरी मार्गरेट मरांडी, सवीना हांसदा, नली रोजमेरी मरांडी, मोनिका मुर्मू, सुशीला सोरेन आदि उपस्थित थे।


