Koderma News: लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर मनोनय का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

कि मानसिक दिव्यांगो को विधिक सहायता प्रदान करना एवं उनके अधिकारों का संरक्षण करना सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है और यह जिम्मेदारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पैनल अधिवाक्ताओ एवं पारा लीगल वोलेनटियर्स पर है

कोडरमा: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आज मंगलवार को जिला न्याय सदन के सभागार में लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर मनोनय का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे.

कार्यक्रम को बतौर मुख्य प्रशिक्षक संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि मानसिक दिव्यांगो को विधिक सहायता प्रदान करना एवं उनके अधिकारों का संरक्षण करना सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है और यह जिम्मेदारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पैनल अधिवाक्ताओ एवं पारा लीगल वोलेनटियर्स पर है और उन्हें इस दायित्व का निर्वहन पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करना चाहिए. इस कमिटी के गठन से मानसिक दिव्यांगो की देख रेख एवं संरक्षण तथा कानून का उलंघन करने वाले मानसिक दिव्यांगो को विधिक सहायता प्रदान करने की जिम्मेदारी तथा सरकारी योजनाओ एवं विकलांगता से सम्बंधित मामलो में विधिक सहायता प्रदान करने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूरी तरह कृत संकल्पित है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मानसिक दिव्यांगो की विधिक सहायता प्रदान करने एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाये गए है ताकि मानसिक दिव्यांगो के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके एवं  मानसिक दिव्यांगो के अधिकारों के प्रति हम सबो को शुरु से ही सजग रहना चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के परेशानी से बचाया जा सके मानसिक दिव्यांगो को जागरूक करना भी हम सबो की जिम्मेदारी है ताकि मानसिक दिव्यांगो शुरु से ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सके.

कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया. प्रशिक्षण के पहले दिन सचिव गौतम कुमार, चीफ एल ए डी सी नवल किशोर, डिप्टी चीफ एल ए डी सी किरण कुमारी असिस्टेंट एल ए डी सी अरुण कुमार ओझा सहित अन्य रिसोर्स पर्सन के द्वारा कई महत्वपूर्ण क़ानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. 
मौके पर कमिटी के अध्यक्ष के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार, सेवानिवृत न्यायिक पदाधिकारी के रूप में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ.रतन किशोर तिवारी, डिप्टी एल ए डी सी किरण कुमारी सहित छह पैनल अधिवक्ता, दस पीएलवी को शामिल किया गया है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More