Giridih News: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने 151 यूनिट रक्त संग्रह कर बनाया रिकॉर्ड

थैलेसीमिया मरीजों के लिए सदर अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने को आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल की ओर से 28 सितंबर को एम/एस अतिबीर इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड (चाइना प्लांट) परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे क्लब के सफल रक्तदान अभियानों में से एक बताया गया।
शिविर का उद्घाटन चेयरमैन संतोष सरावगी ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

सदर अस्पताल, गिरिडीह में थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया था। अभियान का उद्देश्य अस्पताल में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना था।
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल की ओर से सदर अस्पताल के सहयोग के लिए लगातार रक्तदान अभियान आयोजित किए जाते रहे हैं। इस वर्ष शिविर में 151 यूनिट रक्त संग्रह कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सिद्धार्थ जैन ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, अस्पताल की टीम और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन समीर सरावगी ने शिविर के सफल आयोजन और समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर को सफल बनाने में रोटेरियन अनित खंडेलवाल, रोटेरियन नम्रता सरावगी, रोटेरियन सत्यदीप, रोटेरियन राखी, रोटेरियन सिद्धार्थ गौरिसरिया, रोटेरियन शीतल, रोटेरियन रितेश, रोटेरियन सुरप्रीत और रोटेरियन आशिका सहित क्लब के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल ने जरूरतमंद लोगों की सहायता और मानवीय सेवा के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। क्लब ने कहा कि रक्त की प्रत्येक यूनिट किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकती है।


