Palamu News: छतरपुर के रुदवा गांव के पास भीषण सड़क हादसा, एक ट्रक चालक की गई जान

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा गांव के समीप एनएच-139 पर सोमवार की देर रात करीब दो बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना छतरपुर पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फंसे हुए गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, छतरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वीरेंद्र यादव जिला कोडरमा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

