Godda News: राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, मौत
-1024x614.jpg)
गोड्डा: गोड्डा में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान जॉन हेम्ब्रम के रूप में हुई है. बताया गया कि जॉन हेम्ब्रम अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की. जिसके बाद जॉन को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. हॉस्पिटल ले जाने के क्रम में जॉन की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
जानकारी के मुताबिक जॉन हेम्ब्रम लालमटिया के चर्चित चेहरे क्लाउड हेम्ब्रम का छोटा भाई था. जॉन हेम्ब्रम का परिवार झामुमो से जुड़ा रहा है और राजनितिक रसूख रखता है. उनके घर में अकसर झामुमो के बड़े नेताओं का आना-जाना लगा रहा है. जॉन लोबिन हेम्ब्रम के करीबी हुआ करते थे. घटना के पीछे पुरानी रंजिश या बोरियो विधानसभा के बदलते समीकरण की आशंका बतायी जा रही है.


