Simdega News: डीआईजी अनूप बिरथरे ने विस चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

सिमडेगा: चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के मद्देनजर अनूप बिरथरे, भा0पु0से0, पुलिस उप-महानिरीक्षक, द0छो0 क्षेत्र, राँची की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त, सिमडेगा के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा, पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा, ASP सुंदरगढ़(उड़ीसा), SDO सुंदरगढ़(उड़ीसा), DYSP सुंदरगढ़(उड़ीसा), DYSP जशपुर ( छत्तीसगढ़), उत्पाद अधीक्षक, सिमडेगा/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सिमडेगा, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) सिमडेगा, सिमडेगा जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ अंतर्राज्जीय समीक्षा बैठक आहूत की गई.
बैठक में अनूप बिरथरे, भा0पु0से0, पुलिस उप-महानिरीक्षक, द0छो0 क्षेत्र, राँची के द्वारा अन्तर्राज्यीय सीमाओं में नक्सलियों के विरूद्ध कारगर अभियान चलाने /स्थापित चेक पोस्ट में वाहनों की गहन चेकिंग/नगद पैसा/अवैध शराब/अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी करने एवं सूचनाओं का आदान प्रदान करने एवं आपसी समन्वय स्थापित कर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया.


