Dhanbad News: गंभीर रूप से जले मरीज़ का SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सफल इलाज

प्लास्टिक सर्जन डॉ. ज़फ़र अकील और मेडिसिन क्रिटिकल केयर विभाग के डॉ. रजत मोहंती ने तुरंत मरीज़ की स्थिति को स्थिर किया और उन्हें आईसीयू के आइसोलेशन बर्न वार्ड में भर्ती किया, जिससे अन्य किसी भी संक्रमण का खतरा रोका जा सके. 

धनबाद: SJAS सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक मरीज़, जो गंभीर रूप से जलने के कारण रात 10 बजे SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया. मरीज़ का सफलतापूर्वक इलाज किया गया. प्लास्टिक सर्जन डॉ. ज़फ़र अकील और मेडिसिन क्रिटिकल केयर विभाग के डॉ. रजत मोहंती ने तुरंत मरीज़ की स्थिति को स्थिर किया और उन्हें आईसीयू के आइसोलेशन बर्न वार्ड में भर्ती किया, जिससे अन्य किसी भी संक्रमण का खतरा रोका जा सके. 

मरीज़ को आवश्यक दवाइयाँ देकर उनके दर्द और संक्रमण को नियंत्रित किया गया. मरीज का तुरंत इलाज शुरू किया गया और मरीज़ की स्थिति में सुधार होते ही उन्हें सामान्य आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया. चार-पाँच दिनों के बाद मरीज़ को पूरी तरह से स्वस्थ घोषित कर घर भेज दिया गया. मरीज़ और उनके परिजनों ने SJAS सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More