Koderma News: मां के पूजा पंडालों के पट खुलते ही भक्तों की उमड़ी भीड़

पंडालों के पट खुलते ही कोडरमा के सब्जी मंडी, बोना काली, लोकाई, चाराडीह, चाराडीह, तिलैया बिशुनपुर रोड, अड़ी बंगला, बेलाटाड, मडुआटांड, डोमचांच, मरकच्चो आदि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. घर-घर में एवं मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है.

कोडरमा: कोडरमा सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विभिन्न पूजा समितियों में स्थापित मां दुर्गे के पट खोले गये. वहीं मां का पट खुलते ही आस्था का सागर देखने को मिल रहा है. श्रद्धालु-पुरोहितों के साथ लोगों ने माता दुर्गा की आराधना शंखनाद के साथ की, ढाक बजाए गए, माता की आरती की गई, श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहे. कोडरमा के सब्जी मंडी, बोना काली, लोकाई, चाराडीह, चाराडीह, तिलैया बिशुनपुर रोड, अड़ी बंगला, बेलाटाड, मडुआटांड, डोमचांच, मरकच्चो आदि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 

लाइटिंग के तोरण द्वार के अलावा बिजली की सजावट पूजा पंडालों को आकर्षक बना रही हैं. वहीं मेले में लगने वाले विभिन्न तरह के खिलौनों के अलावा खाद्य सामग्री एवं छोटे-छोटे झूले भी लगे हैं. गुरुवार को मां का अष्टमी स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई. इधर घर-घर में एवं मंदिरों में जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. इसके अलावा पूजा पंडालों में श्रद्धालु भक्त दर्शन कर रहे हैं. शहर के अलावा जिले में विभिन्न मंडलियों द्वारा भी भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में लोग जुट रहे हैं. वहीं दूसरी ओर प्रशासन द्वारा सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More