Koderma News: थैलेसीमिया पीड़ित मरीज के लिए आगे आए भाजपा महामंत्री प्रिंस सिंह, किया सातवीं बार रक्तदान

कोडरमा: थैलेसीमिया से पीड़ित एक मरीज को रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर मसमोहना निवासी एवं भाजपा महामंत्री प्रिंस सिंह ने आगे बढ़कर सातवीं बार रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उन्होंने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। प्रिंस सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को भी नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचाने का माध्यम है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

