लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, साहिबगंज की 23 सदस्यीय टीम हुई शामिल

साहिबगंज : जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में साहिबगंज जिले से 23 सदस्यीय टीम ने राज्य स्तरीय आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80 प्र्रतिशत से अधिक मतदान पर जोर दिया गया।

भविष्य के मतदाता और नवीन मतदाता को ध्यान में रखकर बुद्धिजीवी, महिला पुरुष एवं जहां पर मतदान प्रतिशत कम है, उसको ध्यान में रखकर विभिन्न तरह के चुनाव पाठशाला के माध्यम से समितियां बनाकर, जिसमें एनएसएस, एनवाई के एनसीसी, स्काउट एंड गाइड व वालंटियर को शामिल कर बीएलओ जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर के साथ मिलकर वृहद कार्यक्रम तैयार कर प्रत्येक बूथ को फोकस करेंगे।

प्रशिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, विस्तार से राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य और चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए निर्देश को विस्तार से बताया और सबको एक टीम बनाकर मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन कराना नए वोटर्स का जिनके नाम में त्रुटि है, उसका सुधार जिला स्तर पर, प्रखंड स्तर पर अन्य लोगों को प्रशिक्षण देना निर्देशित किया गया।

वहीं, स्कूल और कॉलेजों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए भविष्य के मतदाता कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं के छात्र-छात्रा हों या नवीन मतदाता जिसकी आयु 18 वर्ष पूरा किया है उसे मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन कराना ऑनलाइन हेल्पलाइन के माध्यम से सारी जानकारियां देने के बारे में बताया गया।

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में भाग लेने वालों में से डीईओ दुर्गानंद झा, राजमहल कॉलेज के प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह, डीएससी राजेश पासवान एवं अन्य प्रखंड स्तर के पदाधिकारी कर्मी ने जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तरह के खेल के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य गतिविधियां भी करायी गयी, जिसमें साहिबगंज जिले का परफॉर्मेंस उत्कृष्ट रहा। जल्दी जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर चुनाव से जुड़े अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More