सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से दुमका की आदिवासी महिला मिली, बंगाल पुलिस ने पहुंचाया घर

दुमका : दुमका प्रखंड के गोलपुर गांव की गुमशुदा आदिवासी महिला रौशनी हेम्ब्रोम अपनी बच्ची के साथ वापस गांव आ गयी हैं। 20 अप्रैल 2023 को पश्चिम बंगाल के थाना जोयपुर, जिला बांकुड़ा में मिल गयीं। आज पश्चिम बंगाल के जोयपुर थाना के एसआइ कृष्णो प्रसाद मार्डी दो महिला पुलिस कर्मी, एक कांस्टेबल और बंगाल के भारत जकात मांझी परगना महल सामाजिक संगठन के जिला परगना श्याम मार्डी और धोनोजय मार्डी के साथ दिघी ओपी आये और उसके बाद गुमशुदा को उसका गांव गोलपुर जाकर उसके घर में ग्रामीणों के बीच परिजनों को सौंपा। इस दौरान दिघी ओपी पुलिस भी मौजूद थी।
उल्लेखनीय है कि बंगाल के भारत जकात मांझी परगना महल संगठन के सिद्धार्थ मार्डी को जब इस गुमशुदा का पता चला तो उन्होंने दुमका के सामजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन को इसकी सूचना दी। सामजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन ने फेसबुक ने महिला के गांव का पता मालूम करने के लिए पोस्ट किया। कुछ ही घंटों में जॉन पाल मुर्मू ने गांव का पता बताया। दूसरे दिन सामजिक कार्यकर्ता ने गोलपुर गांव पहुंच कर ग्राम प्रधान से मुलाकात की और महिला का पति को खोज निकला। सामजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन ने सहायता के रूप में गुमशुदा आदिवासी महिला रौशनी हेम्ब्रोम के पति जोहोन हांसदा को कुछ आर्थिक मदद भी की। उन्होंने बताया पत्नी का मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है। वे दूसरे दिन बंगाल अपने पत्नी को लेने चले गए।


