स्वतंत्र पत्रकार पर हो रहे हमले को लेकर संताल परगना इंडिपेंडेंट मीडिया एसोसिएशन का गठन

दुमका : स्वतंत्र पत्रकार पर हो रहे हमले और फर्जी केस को लेकर तमाम डिजिटल एवं सोशल मीडिया चैनल के पत्रकारों और संचालकों ने सर्किट हाउस प्रांगण में आज एक बैठक की। इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी। इसमें संताल परगना इंडिपेंडेंट मीडिया एसोसिएशन गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में स्वतंत्र पत्रकारों को संगठित करने, संरक्षण देने व उन्हें प्रोत्साहन देने पर चर्चा की गयी। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में घटने वाली घटनाओं को संताल परगना व आम जनमानस, प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने पर भी चर्चा की गयी।

पत्रकारिता के क्षेत्र में नवयुवकों को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन देना का भी इस बैठक में निर्णय लिया गया। यह तय किया गया कि सरकार, प्रशासन और जनता के बीच कड़ी के रूप में एसोसिएशन काम करेगा।

विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत दानियल मुर्मू, ट्राइबल एक्टिविस्ट को संताल परगना इंडिपेंडेंट मीडिया एसोसिएशन का संरक्षक बनाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More