भारत विकास परिषद ने भीखा गांव में किया संगोष्ठी का आयोजन, ग्रामीणों को सहयोग का भरोसा

दुमका : भारत विकास परिषद की दुमका इकाई ने दुमका जिले के माल भंडारों पंचायत के भीखा गांव में महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच सेवा की भावना एवं ग्रामीणों के मांग को देखते हुए वितरण संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम की समस्याओं में भारत विकास परिषद के सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के उपस्थित सदस्य सह पदाधिकारियों ने लोगों के बीच जनहित की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया।

भीखा गांव के ग्राम प्रधान बुद्धिलाल मरांडी ने उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के उद्देश्य को बतलाया और आने वाले समय में भारत विकास परिषद के कई कार्यक्रमों के विषय में भारत विकास परिषद की अध्यक्ष भारती शर्मा को बताने का आग्रह किया।

भारत विकास परिषद के सचिव मधुर कुमार सिंह ने भारत विकास परिषद के कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया एवं निर्धारित गतिविधि में भीखा गांव को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बताया कि यहां के लोग काफी जागरूक हैं। वे भावना को समझते हैं और कार्य पद्धति में मददगार हैं। महत्वपूर्ण बात यह है भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रोफेसर आनंद लाल ने संस्कारशाला चलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया, जिससे बच्चों में संस्कार का निर्माण किया जा सके।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ मुकेश कुमार ने सेवा के क्षेत्र में भीखा गांव की बुजुर्ग एवं कमजोर महिलाओं, जिन्हें खून की कमी आदि की संभावनाएं हैं या अन्य कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, उनसे भारत विकास परिषद से संपर्क करने का आग्रह किया गया।

लोगों को बताया गया कि भारत विकास परिषद के डॉक्टर मुकेश इस कार्य के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर महिला सहभागिता की संगीता सिन्हा, ज्योति हिम्मत सिंहका, प्रीति भालोतिया, पूर्व वार्ड पार्षद सह समाजसेविका अर्चना केसरी, व्यवसाई दिलीप शर्मा एव्यवसाई पवन केसरीए व्यवसाई समाज सेवक संजीव कुमार, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र कुमार साह, प्रदीप कुमार गुप्ता, समाजसेवी मधुकर दत्ता ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान ग्रामीणों के बीच महिलाओं के लिए साड़ियां, बच्चियों के लिए सलवार सूट, बुजुर्गों के लिए मैक्सी सूट, बच्चों के लिए कपड़े एवं बिस्किट, बुजुर्ग के लिए स्वेटर एवं कंबल आदि का वितरण किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More