सुनीता खाखा के उत्पीड़न के खिलाफ दुमका के आदिवासी संगठनों में उबाल, जताया विरोध

दुमका : दुमका के विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बृहस्पतिवार को डीसी चौक से समहरणालय तक भाजपा नेत्री सीमा पात्रा और उनकी बेटी द्वारा आदिवासी युवती सुनीता खाखा के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से दोषी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। साथ ही पीड़िता के उचित इलाज और 50 लाख की आर्थिक मुआवजा देने की मांग की।

जुलूस को कई आदिवासी संगठन जिसमें सरजोम बेड़ा क्लब, मरांग बुरु अखड़ा, दिशम मांझी थान सहित कई अन्य संगठनों व लोगों ने एक साथ मिल कर मूसलाधार बारिश में भी प्रदर्शन किया और अपनी आवाज बुलंद की।

मरांग बुरू अखड़ा के सक्रिय सदस्य मुकेश आरडीएक्स टुडू ने कहा कि सीमा पात्रा ने मानवता को शर्मशार किया है। उन्हें एससी-एसटी एक्ट के तहत ऐसी कठोर से कठोर सजा मिले की रूह कांप जाए। मौके पर दिशम मांझी थान के चंद्रमोहन हांसदा, सारजोम बेड़ा क्लब के ब्रह्मदेव सोरेन, महिला समाज सुधारक रजनी मुर्मू, जोबा हांसदा, अंजली सोरेन, राजू मुर्मू, जॉन मुर्मू सहित सैकड़ों साथी मौजूद थे।

भाजपा नेता सीमा पात्रा आदिवासी लड़की के साथ अमानवीय सलूक करने के मामले में गिरफ्तार

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More