‘गजवा-ए-हिंद’ को कभी कामयाब नहीं होने देगा ‘भगवा-ए-हिंद’ : सुनील कु. सिंह

रांची : राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पाकिस्तान का “मिशन गजवा ए हिंद 2047” कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। पीएफआई का “मिशन इसलाम 2047” देश के लिए अत्यंत चिंता की विषय है, जिसे हमें हर तरह से जवाब देने की जरूरत है। हिंदुओं को काफिर कहनेवाले को भगवा की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। हम शांति चाहते हैं इसका मतलब यह कतई नहीं समझना चाहिए कि हम काफिर और बुजदिल हैं। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के फुलवारी शरीफ और मोतिहारी के मस्जिद से “पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया” पीएफ़आई और एसडीएफआई से कथित संबंध रखनेवाले दो आरोपियों अतहर परवेज और मो. जलालुद्दीन को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया जहां पुलिस और एनआईए की टीम को जांच में झंडे, बैनर, पंपलेट और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुई । सीक्रेट दस्तावेज 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने से जुड़े हुए हैं।
सुनील सिंह ने कहा कि “मिशन इस्लाम 2047” झारखंड समेत पूरे देश गृह युद्ध कराने की गैरभाजपा कांग्रेस, वामपंथी, टीएमसी जैसे विभिन्न राजनीतिक विरोधी पार्टियों की बहुत बड़ी साजिश चल रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ राजनेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से सब की दुकानें बंद होती दिख रही हैं। जिसके कारण देश को अस्थिर करने की बहुत बड़ी षड्यंत्र चलाया जा रहा है जिसे संघ, विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ राष्ट्र बचाओ आंदोलन जैसे विभिन्न हिंदू संगठनों की ओर से कभी भी अपने मिशन में कामयाब होने नहीं दिया जाएगा।
श्री सिंह ने राष्ट्र बचाओ आंदोलन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि देश के सभी मदरसों को बंद करने तथा सभी मस्जिदों में सीसीटीवी के माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों की निगरानी रखने, देश की खुफिया तंत्र को और मजबूत करने, देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के साथ साथ वैसे राष्ट्र विरोधियों के ऊपर कठोर से कठोर कारवाई की जाए ताकि भारत पर बुरी नजर रखने के पहले उसका रूह कांप उठे। उन्होने कहा कि जरूरत आ पड़ी है भारतीय कानून को कड़े और सख्त बनाने की। अन्यथा राष्ट्र बचाओ आंदोलन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी की नेतृत्व में पूरे राष्ट्र में धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। ।


