सेंगेल अभियान ने कुड़मी को जनजाति का दर्जा देने के प्रस्ताव का किया विरोध, आंदोलन का ऐलान

दुमका : आदिवासी सेंगल अभियान ने कुड़मी को जनजाति का दर्जा देने का विरोध करने का ऐलान किया है। आदिवासी सेंगल अभियान ने एक जनवरी को आंदोलन की शुरुआत का ऐलान करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री आलमगीर आलम का वक्तव्य कि कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने का प्रतिवेदन भेजा जाएगा, अगर ऐसा होता है तो वास्तव में यह आदिवासियों के लिए डेथ. वारंट साबित होगा। सेंगल अभियान ने इसे संथाल हूल विद्रोह का नाम देते हुए कहा कि इसमें पूरे देश के आदिवासी जुटेंगे, मशाल जुलूस निकाला जाएगा, सोरेन परिवार हटाओ आदिवासी बचाओ के शंखनाद के साथ जनसभा भी की जाएगी।

अभियान ने कहा है कि साहिबगंज में आदिवासी महिला की बर्बरतापूर्ण हत्या के खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी, क्योंकि इसके पीछे भी सोरेन खानदान के वोट बैंक की राजनीति और धर्मांतरण की साजिश है। वोट और नोट के लालच में सोरेन परिवार ने पूरे संताल परगना को ईसाई मिशनरियों और मुसलमानों के हाथों सौंप दिया है। सोरेन परिवार ने हासा और भाषा विजय दिवस अब तक क्यों नहीं मनाया, संताली को झारखंड की प्रथम राजभाषा कयों नहीं बनाया, सरना धर्म कोड के मामले पर टालमटोल का रवैया क्यों अपनाता है। केवल लोभ लालच और राजनीतिक स्टंटबाजी के लिए क्यों गलत स्थानीय नीति और नियोजन नीति बनाकर शिक्षित, बेरोजगार नवयुवकों को छलने का काम करता है, सबका जवाब मांगा जाएगा, पुतला जलाया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More